Search

 
 
 

लातेहार : शराब दुकान के सुपरवाइजर ने उत्पाद निरीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

 
Latehar : शराब दुकान के सुपरवाइजर दिनेश कुमार ने उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार पाल पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. उसने बताया कि उत्पाद निरीक्षक के द्वारा उनके दुकान व गोदाम की जांच की गयी. जांच में कुछ नहीं पाया गया. बावजूद इसके पाल के द्वारा उसके साथ यह कह कर मारपीट की गयी कि वह शराब में पानी मिलाता है. उसने उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार पाल पर उनकी जेब से 27 हजार रूपये छीन लेने एवं जांच के नाम पर दुकान से 20 हजार रूपये की शराब वाहन में लोड कर ले जाने का आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें–तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-thief-gang-busted-one-arrested-mastermind-absconding/">तांतनगर

: चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

क्या है पूरा मामला

उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार पाल ने कंपोजिट शराब दुकान सेरेगढ़ा पहुंचे जहां सुपरवाइजर दिनेश प्रसाद के उपर कई आरोप लगाये. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने को सुपूर्द कर दिया गया. 22 अक्टूबर को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अब्दुल नसीर की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने दिनेश प्रसाद को जमानत दे दिया. बंधपत्र दाखिल करने के बाद दिनेश कुमार को मुक्त कर दिया गया. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-laborer-accused-the-market-committee-secretary-of-assault/">धनबाद

: बाजार समिति सचिव पर मजदूर ने लगाया मारपीट का आरोप [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही