Search

 
 
 

लातेहार : बरातियों की स्कार्पियो में लगी आग, जलकर खाक

 
Chandwa, Latehar:  चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन गांव के नवाटोली में बरातियों को लेकर एक स्कार्पियो आया था. उसमें आग लग गई जिसमें वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि रविवार को हजारीबाग जिले के चितको गांव से सुनील गंझू की बारात माल्हन गांव के नावाटोली आयी थी. आधी रात लगभग साढ़े 12 अचानक उस वाहन में आग लग गयी. जबकि अन्य गाने बजाने में मशगूल थे. आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है. कुछ लोग दबी जुबान से पटाखा से गाड़ी में आग लगने की बात कह रहे हैं. आग लगने के बाद बाराती और सराती दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गया. सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया जतरु मुंडा ने घटनास्थल पहुंचकर घरातियों एवं बरातियों को समझा बुझा कर मामला को शांत करवाया. चंदवा थाना को इसकी सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-found-in-bushes-near-petrol-pump-suspicion-of-murder/">बोकारो

: पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही