Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : संत तेरेसा बालिका विद्यालय में चोरी

Latehar : संत तेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल, महुआडांड़ में बुधवार की रात चोरी कर ली गई. चोरों ने स्कूल के कार्यालय, लैब, कंट्रोल रूम व स्टोर का ताला तोड़ा और हजारों रुपये के सामान व उपकरण चुरा कर ले गये. चोरों ने स्कूल के कई कमरों में तोड़फोड़ भी की और सामानों को बिखेर दिया. गुरुवार की सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो देखा कि कई कमरों के ताले टूटे हैं और कर सामान गायब है. प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला एरगेट ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को एक आवेदन दिया है. सिस्टर ने बताया कि चोरों ने स्कूल से एक लैपटॉप, प्रधानाध्यापिका के कक्ष से दस हजार रुपए, शिक्षक व शिक्षिका के कक्ष से पांच हजार रुपए और उप प्रधानाध्यापिका के कक्ष से पांच हजार रुपए चोरी की है. कार्यालय में रखे कागजातों को बिखेर दिया है. जानकारी मिलने पर एसआई रत्न टुडू व जफर आलम विद्यालय पहुंचे और मुआयना किया. उन्होंने शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/order-canceling-the-promotion-of-jharkhand-energy-development-corporation-employees-read-what-the-high-court-said/">झारखंड

ऊर्जा विकास निगम के कर्मचारियों का प्रमोशन रद्द करने का आदेश निरस्त, पढ़ें हाईकोर्ट ने क्या कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही