Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जायत्री नदी पुल में गार्डवाल नहीं, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Latehar : शहर के जुबली चौक से बालुमाथ-हेरहंज पथ में जायत्री नदी पुल के दोनों तरफ गार्डवाल नहीं है. गार्डवाल नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका रहती है. इस पथ पर राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान और बनवारी साहु महाविद्यालय अविस्थत है. कूरा और बानपुर गांव के बच्चे साइकिल से इसी रास्ते से लातेहार के प्लस टू उच्च विद्यालय जाते हैं. गार्डवाल नहीं होने के कारण कई बार छात्र पुल के नीचे गिरते-गिरते बचे हैं. जो बच्चे साइकिल से जाते हैं, उनके पेरेंट्स को हमेशा डर बना रहता है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से इस पुल पर गार्डवाल का निर्माण कराने की मांग की है. (पढ़ें, बीएड">https://lagatar.in/bed-session-7-months-late-4000-seats-vacant-till-third-round-counseling/">बीएड

का सत्र 7 महीने लेट, तीसरे राउंड की काउंसलिंग तक 4000 सीट खाली)

बालुमाथ, चतरा और हजारीबाग जाने वाले लोग भी इस पथ का करते हैं इस्तेमाल 

बता दें कि जायत्री नदी पुल पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खुलने वाली सवारी वाहन भी लगते हैं. इसके अलावा कई ठेला व खोमचे वाले भी यहां अपनी दुकानें लगाते हैं. शहर के मेन रोड से जुबली चौक होते हुए बालुमाथ-हेरहंज पथ निकलती है. बालुमाथ, चतरा और हजारीबाग जाने वाले लोग भी इसी पथ का इस्तेमाल करते हैं. चंदवा की ओर से बालुमाथ जाने में लोगों को तकरीबन 55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. लेकिन इस पथ से बालुमाथ की दूरी मात्र 40 किलोमीटर है. इस पथ का इस्तेमाल करने से लोगों को समय और इंधन दोनों की बचत होती है. जिसकी वजह से लोग इस पथ का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-self-reliant-india-jan-dhan-gst-corruption-in-president-murmus-address-surgical-strike-discussion-on-terrorism/">बजट

सत्र 2023  : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, आतंकवाद पर चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही