Search

 
 
 

लातेहार : 1 जनवरी को कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा, सड़कें भी रही वीरान

 
Latehar: पहली जनवरी को जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि कई कार्यालयों में अधिकारी अपने काम पर आये थे, लेकिन आम लोगों की आवाजाही काफी कम दिखायी पड़ी. समाहरणालय परिसर में भी सन्नाटा पसरा था. इन दिनों समाहरणालय परिसर में काफी भीड़ भाड़ रहती है, लेकिन पहली जनवरी को यहां लोगों की बहुत कम मौजूदगी देखी गयी. हालांकि कई कार्यालय के कर्मी अपने काम पर आये थे. उनकी बाइक समाहरणालय परिसर में लगी थी. प्रखंड कार्यालय परिसर में भी अन्य दिनों की भांति भीड़ भाड़ नहीं देखी गयी.जबकि प्रखंड परिसर में दूसरे दिन हमेशा लोगों का जमावड़ा रहता है. इसके अलावा अन्य कार्यालयों में भी ग्रामीणों की उपिस्थति कम देखी गयी. कई कार्यालयों में तो अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम नजर आयी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meat-and-fish-worth-lakhs-traded-on-new-year/">जमशेदपुर

: नववर्ष पर लाखों के मांस-मछली का हुआ कारोबार

शहर में भी दिखी कम भीड़

शहर के भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ भाड़ देखी गयी. शहर के सभी प्रमुख व बड़े प्रतिष्ठान व बंद रहे. छिटपुट दुकानें खुली थी. लेकिन दोपहर बाद वे भी बंद हो गये. कई होटल तो खुले अवश्य थे, लेकिन उनमें लोगों की भीड़ बहुत ही कम थी.शहर के विभिन्न टेंपो स्टैंडों में भी वीरानी पसरी थी. कारगिल पार्क एवं बाइपास चौक के टेंपो स्टैंड में एक भी टेंपो नजर नहीं आये. इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर की सड़कों में भी वीरानी पसरी थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunken-constable-goes-on-rampage-in-bartand-shoots-at-apartment/">धनबाद

: बरटांड़ में नशे में धुत सिपाही का उत्पात, अपार्टमेंट पर चलाई गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही