Search

 
 
 

लातेहार : बेतला पार्क में रहेगी एक जुलाई से अगले तीन महीने के लिए नो इंट्री

 
Ashish Tagore Latehar : एक जुलाई से मशहूर बेतला पार्क में वीरानी छा जायेगी. अगले तीन महीनों तक यहां सैलानियों का मूवमेंट नहीं होगा. एक जुलाई से अगले तीन महीने तक बेतला नेशनल पार्क में सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ऐसा प्रति वर्ष होता है. बताया जाता है कि यह मौसम वन्य जीवों का प्रजनन काल होता है. ऐसे में बेतला नेशनल पार्क में सैलानियों के घुमने या वाहनों के पार्क के अंदर चलने से वन्य जीवों को प्रजनन में व्यवधान उत्पन्न होता है और वे असहज हो जाते हैं. इसके अलावा बरसात में पार्क की कच्ची सड़कों में फिसलन हो जाता है और इसमें वाहनों से भ्रमण करना जोखिम भरा होता है. इस कारण भी बरसात के मौसम में तीन माह तक पार्क बंद कर दिया जाता है.

बाघ व तेंदुआ है बेतला नेशनल पार्क में

बेतला नेशनल पार्क में बाघों के होने का दावा किया गया है. इसके अलावा कई तेंदुआ व अन्य जंगली जानवर भी हैं. प्रजनन काल में पार्क में पर्यटकों का मूवमेट होने से वन्य जीवों का न सिर्फ स्वच्छंद विचरण एवं प्रजनन प्रभावित होता है, बल्कि वे हिंसक भी हो सकते हैं. बेतला नेशनल पार्क में जंगली हाथी, भैसा, बंदर व कोटरा आदि देखे जा सकते हैं.

30 सितंबर तक बंद रहेगा पार्क

रेंजर शंकर पासवान ने बताया कि आगामी 30 सितंबर तक बेतला नेशनल पार्क को बंद कर दिया गया है. सैलानियों के भ्रमण के लिए पार्क अब एक अक्तूबर को खुलेगा. उन्होंने बताया कि प्रजनन काल के दौरान वन्य जीव स्वच्छंद विचरण करते हैं. सैलानियों के आवागमन से उन्हें इस मौसम में परेशानी होती है.

होटल मालिक व दुकानदारों में मायूसी

एक जुलाई से तीन महीने के लिए बेतला नेशनल पार्क बंद कर दिये जाने पर स्थानीय होटल मालिक व अन्य दुकानदारों में मायूसी छा गयी है. बता दें कि बेतला में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई प्राइवेट होटल व लॉज हैं. पर्यटकों के नहीं आने से ये अगले तीन महीने के लिए वीरान रहेंगे. यही हाल बेतला मुख्य द्वार के आसपास के दुकानदारों का है. हालांकि ये कहते हैं यह प्रति वर्ष होता है. इसके लिए वे मानसिक रूप से तैयार रहते हैं और रोजी रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं. कई दुकानदारों ने बताया कि बेतला के जंगली जानवरों से ही उनकी रोजी रोटी चलती है. यह नो इंट्री उन जंगली जानवरों के भले के लिए की जाती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-court-issues-arrest-warrant-against-mla-saryu-rai/">चाईबासाः

विधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही