Search

 
 
 

लातेहार : एक रात में चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ

 
Latehar: चोरों ने सदर थाना से ठीक पीछे स्थित बानपुर मुहल्ले में रविवार की रात दो घरों में चोरी कर ली. पहली घटना चारों ने बानपुर के अग्निशमन केंद्र के सामने रितुवरण प्रसाद के घर में अंजाम दिया. रितुवरण प्रसाद ने सदर थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि 12 मई को पूरा परिवार अपने गांव सुकरी गया था. 13 मई की सुबह जब वे बानपुर के घर में लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है तथा घर का सारा सामान बिखरा है. उन्होने बताया कि चोरों ने अलमीरा तोड़ कर अलमीरा में रखे सोने व चांदी के आभूषण समेत सात हजार रूपये नगद चुरा लिये. इसके अलावा चोरों ने बानपुर में एक अशोक उरांव के घर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू की. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-lok-sabha-elections-till-5-pm-63-82-voting-in-khunti-66-11-in-singhbhum-59-99-in-palamu-and-62-60-in-lohardaga/">झारखंड

लोस चुनाव : शाम पांच बजे तक खूंटी में 65.82%, सिंहभूम में 66.11%, पलामू में 59.99% व लोहरदगा में 62.60% मतदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही