Search

 
 
 

लातेहार: स्कूल की खिड़की तोड़कर चोरों ने की सामान की चोरी

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ के राजकीय बुनियादी विद्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. स्कूल की खिड़की तोड़कर चोर अंदन घुसे और कई सामानों की चोरी कर ली. घटना को लेकर प्रधानाध्यापक सरजू साहू ने बताया कि विद्यालय के पठन-पाठन के बाद विद्यालय में ताला बंद कर सभी शिक्षक व छात्र घर चले गये थे. गुरूवार को जब विद्यालय खुला तो पाया गया कि विद्यालय के एक कमरे की खिड़की टूटी हुई है. कमरे में सिलाई मशीन, बक्सा, टीवी सहित कई अन्य सामान गायब थे. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. बता दें कि कुछ दिनों पहले राजकीयकृत उच्च विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय चमरटोली में भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ेंपेटरवार">https://lagatar.in/petarwar-the-role-of-bharti-mahila-sangh-is-important-in-getting-the-schemes-on-the-ground/">पेटरवार

: योजनाओं को धरातल पर उतारने में भारती महिला संघ की भूमिका अहम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही