Latehar : सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विशुनपुर को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने स्कूल के गोदाम का ताला तोड़ा और सामान चोरी उड़ा ले गये. जानकारी के अनुसार, चोरों ने चावल, एक भरा सिलिंडर और रसोई से एक खाली सिलिंडर की चोरी कर ली. विद्यालय प्रबधन ने इसकी सूचना सदर थाना को दी है. जानकारी के अनुसार, गत 17 से 19 अगस्त तक विद्यालय बंद था. इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब स्कूल में सामानों की चोरी हुई है. इससे पहले भी चोरों ने इस स्कूल में निशाना बनाया है. [wpse_comments_template]
लातेहार : चोरों ने मध्य विद्यालय विशुनपुर को बनाया निशाना
Last Updated: Aug 20, 2024 12:00 AM (IST)