Search

 
 
 

लातेहार : कन्या पूजन के साथ देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सव संपन्न

 
Latehar:  नौ कन्या पूजन एवं भंडारा के साथ रविवार को शहर के थाना चौक में तेली मुहल्ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया. इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय, रामेश्वर पांडेय व विवेक शुक्ला के सानिध्य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. मौके पर बतौर मुख्य यजमान संतोष कुमार पिंटू और रंजीत कुमार सपत्नीक मौजूद थे. हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्या पूजन किया गया. इसके बाद भंडारा का प्रारंभ किया गया. भंडारा में लातेहार व आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया. अपराह्न एक बजे संध्या पांच बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ मंटू, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, अजीत कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार व संदीप कुमार, सचिव रविंद्र प्रजापति, सतीष कुमार व आशीष कुमार व कोषाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद व आशीष कुमार के अलावा संरक्षक मंडली में रामधनी प्रसाद, दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, भोला प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, सूरज साहू व प्रदीप प्रसाद आदि सक्रिय हैं. उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इस आयोजन में तन मन व धन से सहयोग करने पर नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान सफल नहीं हो पाता है. मौके पर अभिनंदन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, रौशन कुमार, चिंटू कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, मंटू प्रसाद, सुधा देवी, शारदा देवी, सरोज देवी, सरस्वती देवी, अनिता देवी, पुनिता देवी, देवंती देवी, संगीता देवी व मंजू देवी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-most-of-the-rivers-and-ponds-dry-up-in-summer-animals-are-not-able-to-get-drinking-water/">गिरिडीह

: गर्मी में अधिकांश नदी-तालाब सूखे, पशुओं को नहीं मिल पा रहा पीने का पानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही