Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : राजयोगिनी गुलजार दादी का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया

Advertisement
Advertisement
Latehar:  शहर के पंपूकल रोड, धर्मपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में रविवार को राजयोगिनी गुलजार दादी का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया. मौके पर शाखा संचालिका बीके अमरमणि ने दादी की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होने बताया कि संस्थान की मुख्य प्रशासिका रही दादी गुलजार का जन्म 1929 में हैदराबाद मे हुआ था. 1936 ई. में वह मात्र आठ साल की आयु में ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ीं. गुलजार दादी को महज आठ वर्ष की उम्र में ही दिव्यलोक का साक्षात्कार होने लगा था. उन्हें किसी भी वेद या शास्त्र का ज्ञान नहीं था. बावजूद इसके वह बाबा की मुरली सुन कर गहरे प्रेम व आध्यात्मिक आंनद अनुभव करती थीं. उन्हें परमात्मा का विशेष वरदान प्राप्त था. जब वह 92 साल की थी तब उन्होने अपना शरीर त्यागा था. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-obc-community-happy-on-making-pradeep-verma-a-rajya-sabha-candidate-sweets-distributed/">लातेहार

: प्रदीप वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर ओबीसी समुदाय में खुशी का माहौल, मिठाइयां बांटी

ब्रह्मकुमारी संस्था में संस्कार गढ़े जाते हैं : बीके अमरमणि

बीके अमरमणि ने कहा कि गुलजार दादी का जीवन अनुकरणीय है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एकल अभियान के जिला अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है. संस्था लोगों को जीवन जीने की कला बता रहा है. संस्था में आने के बाद बहुत सुखद अनुभूति होती है. यहां संस्कार गढ़े जाते हैं. इससे पहले अतिथियों ने दादी जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया. मौके पर मुरली प्रसाद, निरंजन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, जगू प्रसाद, राघव पांडेय, बद्री प्रसाद, रमेश प्रसाद, संतोष पासवान, ब्रजेश, राजू, अजय, चंद्रेश रीना देवी, सुनीता,कविता, रामशिला, रंजू, रेखा समेंत काफी संख्या में बीके सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/mla-met-the-families-of-the-deceased-consoled-them/">लातेहार

: मृतकों के परिजनों से मिले विधायक, ढांढ़स बंधाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही