Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

कैमा स्थित हीरा मार्का ईंट भट्ठा से 2 बाल श्रमिक व एक बालिका श्रमिक को मुक्त कराया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार डीसी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुघवार को  लातेहार प्रखंड के ईंट-भट्ठों, निर्माण कार्य, होटलों, ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियान चलाया गया. इस दौरान कैमा स्थित हीरा मार्का ईंट भट्ठा से 2 बाल श्रमिक व एक बालिका श्रमिक को मुक्त कराया गया. नियोजक प्रकाश साहू के विरूद्ध मुकदमा दायर करने की कार्रवाई की जा रही है.

टीम ने नियोजकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत सूचना प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. अभियान में  श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, श्रम कार्यालय के रंजीत कुमार, विजय सिंह,  चाइल्ड लाइन के जयमंगल पासवान व वैदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही