Search

 
 
 

लातेहार : शिव मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रारंभ

 
Latehar :  बरवाडीह प्रखंड के मंगरा ग्राम में स्थापित शिव मंदिर के 12वें स्थापना दिवस का लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर शामिल हुईं. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकली. कलश यात्रा में मंगरा एवं आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल हुए. इससे पूर्व विधायक व जिप सदस्य संतोषी शेखर ने महिलाओं के बीच कलश का वितरण किया. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. ऐसे आयोजनों से समाज में परस्पर सोहार्द व भाईचारा बढ़ता है. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर तकरीबन पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर कोयल नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, मुखिया विपिन बिहारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य, शिक्षक सह मुख्य जजमान सुकन सिंह, अजय चंद्रवंशी, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी व विजय बहादुर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही