Search

 
 
 

लातेहार : वृद्धावस्था पेंशन को लेकर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

 
Chandwa, Latehar:  मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन को लेकर प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर 22 फरवरी शाम चार बजे तक चलेगा. शिविर में सभी वर्ग की महिलाओं तथा अनसूचित जाति व जनजाति वर्ग के योग्य पुरूष लाभुक पेंशन के लिए फार्म जमा कर रहे हैं. योजना में पहले 60 वर्ष के बाद वृद्धावस्था पेंशन सरकार देती थी लेकिन राज्य सरकार साठ वर्ष की बाध्यता घटाकर अब 50 वर्ष कर दिया है. पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के सभी वर्ग की महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के योग्य पुरूष लाभुकों को शत प्रतिशत उक्त योजना का लाभ मिले. शिविर में अब त कुल 154 आवेदन आये हैं. आवेदनों को ऑनलाइन कर आवेदन कर्ताओं को पावती रसीद दे दिया गया है. शिविर में पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के अलावा मुखिया नरेश भगत, पंचायत सचिव प्रमोद गंझू, ग्राम प्रधान पचु गंझू, डीलर शाहिद खान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/lobin-will-form-a-new-party-but-refuses-to-leave-jmm-for-now/">लोबिन

बनाएंगे नयी पार्टी, मगर फिलहाल झामुमो छोड़ने से किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही