Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सोमेश्वर साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 23 जनवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रम

Latehar :   शहर के लघु सिंचाई विभाग परिसर में अविस्थत सोमेश्वर साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा बाइपास सड़क होते हुए औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मेन रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी. इस बात की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने दी. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-come-back-to-the-village-once-mr-mp-we-will-not-ask-for-anything-the-villagers-have-given-an-open-invitation-on-republic-day/">चंदवा

: एक बार गांव लौट आइये सांसद महोदय, हम कुछ नहीं मांगेंगे, ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस पर दिया खुला आमंत्रण)

मुख्य पुजारी के सानिध्य में संपन्न कराया जायेगा अनुष्ठान 

श्याम अग्रवाल ने बताया कि 24 जनवरी को मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन किया जायेगा. वहीं 25 जनवरी को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष कुमार मिश्र के सानिध्य मे अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा. अनुष्ठान में बतौर मुख्य यजमान महेंद्र प्रसाद, शौंडिक सपत्नीक होंगे. आयोजन समिति के अध्यक्ष ने लातेहार वासियों से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-amrit-vela-will-be-celebrated-in-gurudwara-from-23-january-to-2-february/">कोडरमा

: 23 जनवरी से 2 फरवरी तक गुरुद्वारा में मनाया जायेगा अमृत वेला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही