Search

 
 
 

लातेहार : संकट मोचन भवानी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

 
कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, 15 को भंडारा के साथ होगा कार्यकम का समापन Latehar:  शहर के जुबली रोड स्थित संकट मोचन भवानी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर नगर का भ्रमण करते हुए चटनाही के औरंगा नदी तट पहुंची. यहां पुजारी अनिल मिश्र के द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल महलका सप्त्नीक मौजूद थे. इसके बाद कलश यात्रा शहर के बाइपास चौक व थाना चौक से मुख्य पथ होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां वेदी पूजन एवं जलाधिवास अनुष्ठान किया गया. यहां स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने प्रसाद का वितरण किया. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-police-arrested-two-warrantees-and-sent-them-to-jail/">पांकी

: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जय माता दी के जयघोष से गूंजा इलाका

कलश यात्रा में गेरूआ वस्त्र धारण किये कुंवारी कन्याएं एवं महिला मनमोहक दृश्य उत्पन्न कर रही थी. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जय माता दी का जयघोष किया. मौके पर प्रमोद प्रसाद सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, निवर्तमान वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक व संतोष रंजन, लवकुश प्रसाद,सुनील शौंडिक, प्रदीप प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद, निर्दोष कुमार, अनिल कुमार, विनोद अग्रवाल, राकेश कुमार, विजय प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, अशोक प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार, सुरेश प्रसाद, आंनद कुमार, सुभाष प्रसाद, राजू कुमार, दिलीप प्रसाद, मंटू प्रसाद, कंचन कुमारी, जया कुमारी समेंत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

कराया जायेगा प्रतिमा का नगर भ्रमण

श्री महलका ने बताया कि 14 अप्रैल को वेदी पूजन और मूर्ति संस्कार किया जाएगा. इसके बाद संध्या चार बजे से प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और नौ कन्या पूजन कर भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं तन मन व धन से सहयोग करने की अपील नगरवासियों से की है. कहा कि सामूहिक सहयोग के बिना कोई भी कार्यक्रम संपन्न नहीं हो पाता है. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-discusses-with-countrys-top-gamers-shares-views-on-gambling-vs-gaming/">प्रधानमंत्री

मोदी ने देश के टॉप गेमर्स के साथ चर्चा की, जुआ बनाम गेमिंग पर विचार साझा किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही