Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

Latehar:  जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. गारू थाना क्षेत्र के लाई गांव में मंगलवार की देर शाम हुई ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाइक सवार की पहचान चोरहा ग्राम निवासी शिवा उरांव और बॉबी देओल उरांव के रूप में की गई है. बाइक सवार तेज गति से अपने घर जा रहा था इसी दौरान लाई मोड़ के पास बाइक व एक आटो की जबरदस्त टक्कर हो गई. आटो पलट गई और घटना स्थल पर ही बाइक सवार दोनों की मौत हो गई. ऑटो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/draupadi-murmus-tenure-as-governor-will-never-be-forgotten-by-the-tribals-jmm/">राज्यपाल

के रूप में द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल आदिवासी-मूलवासी कभी नहीं भूल पाएंगे- JMM

महिला की भी सड़क हादसे में मौत

दूसरी घटना हेरहंज के बरामोरिया मुख्य मार्ग पर हुई. यहां एक अज्ञात तेज बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया. इसमें महिला सुषमा गंझू पति राजेश गंझू गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के ग्रामीणों ने महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक पुरुषोत्तम कुमार ने उसका प्राथमिक इलाज किया. उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें :गुरुवार">https://lagatar.in/the-second-convocation-of-triple-it-on-thursday-the-president-will-attend/">गुरुवार

को ट्रिपल आईटी का दूसरा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति शामिल होंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही