Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया नेशनल गेम वॉलीबॉल के झारखंड कैंप में लातेहार के तीन खिलाड़ी चयनित

Latehar: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची, झारखंड द्वारा खेलो इंडिया नेशनल गेम के लिए अंडर-18 बालिका वॉलीबॉल में चयन के लिए ट्रायल हुआ. इसमें लातेहार डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल सेंटर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ. खिलाड़ियों के चयन होने पर मंगलवार को लातेहार जिला महिला पुरुष लीग-कम-नॉकआउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमणि टोपो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने चयनित तीनों खिलाड़ियों को माला पहनकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने कहा कि लातेहार में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. लातेहार में हर क्षेत्र में लोग आगे हैं और काफी आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं. सभी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि 14 अप्रैल को खेल विभाग द्वारा ऑक्सीजन पार्क, रांची स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में आयोजित ओपन ट्रायल में लातेहार डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल सेंटर के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जिसमें तीन खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, आभा कुमारी और रजनी कुमारी का चयन झारखंड टीम के कैंप के लिए किया गया. झारखंड के विभिन्न जिलों के कुल 22 बालिका खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया नेशनल गेम के कैंप के लिए किया गया है. जिसमें लातेहार के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें खेलो इंडिया नेशनल गेम में झारखंड बालिका अंडर 18 टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा. डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों के चयन पर लातेहार जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को लातेहार के नाम रौशन करने की कामना किया गया. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार छोटू, दिलेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र लातेहार के प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, संघ के सदस्य शुभम साव, रविन्द्र उरांव, कमलेश उरांव, राहुल कुमार, अंकित कुमार समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें – नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-ed-filed-chargesheet-in-court-names-of-rahul-gandhi-sonia-gandhi-included/">नेशनल

हेराल्ड केस : ED ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नाम शामिल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही