Search

 
 
 

लातेहार : ग्रामीण इलाकों में ठग सक्रिय, पति-पत्नी हुए ठगी के शिकार

 
Chandwa, Latehar: इन दिनों चंदवा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में ठग सक्रिय हैं. पिछले दिनों एक दंपति से ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. चंदवा प्रखंड क्षेत्र के हुटाप पंचायत के महुआ गांव के एक दंपति के खाते से ठगों नें आठ हजार और नौ हजार नौ सौ पचास रूपए निकासी कर ली. दो लोग मोटरसाइकिल से बिरस टोप्पो के घर पहुंचे और पति-पत्नी को ई-श्रम कार्ड बनाने का प्रलोभन दिया. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर अंगूठा लगवा लिया और उनके खाते से नौ हजार नौ सौ पचास रुपए और उनकी पत्नी शिरोमणि टोप्पो के खाते से आठ हजार की निकासी कर ली. यह बात उन्हें बाद में पता चली. ठगी के बाद दंपति हाथ मलते रह गये. बिरस टोप्पो ने कहा कि बड़ी मेहनत से पैसा कमाकर रखा था, लेकिन ठगों ने झांसा देकर ठगी कर ली. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/national-secretary-of-ljp-reached-adityapur-said-nda-will-win-all-the-seats-in-bihar-jharkhand/">आदित्यपुर

पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय सचिव, कहा-बिहार-झारखंड में एनडीए सभी सीटें जीतेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही