Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व में फिर दिखा बाघ

Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से एक बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है. यह बाघ विशाल और बुलंद है. बता दें कि पीटीआर के जंगलों में चार बाघों के होने का अनुमान है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में 100 से अधिक कैमरा ट्रेप लगाया गया है. बाघ को मौजूदगी वाले इलाके में कैमरा लगाने का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है. बाघ की आकर्षक तस्वीर सामने आने से पीटीआर प्रबंधन में खुशी की लहर है. जंगल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. इन कैमरों का उपयोग ऑटोमेटिक फोटो खींचने के लिए किया जा रहा है. यह कैमरा बीहड़ जंगलों में गुप्त तरीके से लगाया गया है. फोटो लेने से पहले इस कैमरा के बारे में सामने वाले को कोई पता नहीं चलता है. जैसे ही कोई कैमरा के आसपास से होकर गुजरता है कैमरा सक्रिय हो जाता है और स्वयं ही तस्वीर खींच लेता है. इसके अलावा 300 से अधिक टाइगर ट्रैकर वन रक्षियों व अन्य आधुनिक तकनीकी से लैस उपकरणों को लगाया गया. जिसका नतीजा सामने आने लगा है. तकरीबन प्रत्येक माह बाघ की दो या तीन बार तस्वीर सामने आ रही हैं. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-on-bjp-supriyo-said-bjp-spokesperson-makes-unrestrained-statements/">झामुमो

का भाजपा पर पलटवार, सुप्रियो बोले- भाजपा प्रवक्ता करते हैं अनर्गल बयानबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही