Search

 
 
 

लातेहार : अब तक नहीं हुआ डीडीटी का छिड़काव और ना ही बंटी मच्छरदानी

 
Mahuadand (Latehar):  इस बरसात में प्रखंड में अबतक डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं हो सका है. इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. जल जमाव वाले क्षेत्र एवं नालियों में मच्छर पनप रहे हैं. आम लोगों के घरों में भी मच्छर व बरसाती कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है. बता दें कि अगस्त महीना का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है. इस मौसम में मच्छर अधिक पनपते हैं और मलेरिया व डेंगू आदि रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है. ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा डीडीटी का छिड़काव नहीं होने से लोगों में असंतोष देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-secretary-level-officer-did-sparsh-puja-in-baba-temple-on-monday-video-viral/">देवघर

: बाबा मंदिर में सोमवारी पर सचिव स्तर के अधिकारी ने की स्पर्श पूजा, वीडियो वायरल

मच्छरदानी का भी नहीं हुआ है वितरण

बरसात के मौसम मे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जाता है. लेकिन अब तक प्रखंड में मच्छरदानियों का वितरण नहीं कराया गया है. पूर्व में अगस्त-सितंबर के महीने मे मच्छरदानी का वितरण किया जाता था. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demanded-to-field-jmm-candidate-from-singhbhum-seat-in-loksabha-elections/">चाईबासा

: लोस चुनाव में सिंहभूम सीट से झामुमो का उम्मीदवार उतारने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही