Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के ट्रैकर गार्ड की मौत, 4 माह से नहीं मिली थी मजदूरी

Advertisement
Advertisement
Latehar:  पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के छिपादोहर पश्चिमी में कार्यरत ट्रैकर गार्ड राजकुमार सिंह (45 वर्ष) की मौत बीमारी से हो गयी. वह बरवाहीह प्रखंड के बभंडी गांव का रहने वाला था. मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि पिछले चार माह से उसे मजदूरी नहीं मिली थी. पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पाया. बहरहाल इसकी जानकारी मिलने पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो मृतक गार्ड के घर पहुंचे. उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रूपये की आर्थिक मदद की. इसे भी पढ़ें :गुमला">https://lagatar.in/gumla-and-ranchi-police-arrested-three-vehicle-thieves/">गुमला

और रांची पुलिस को मिली सफलता, तीन वाहन चोर गिरफ्तार

आश्रितों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने वन विभाग से मृतक के आश्रित के लिए नौकरी की मांग की. रेंजर ने कहा कि एक आश्रित को वन विभाग के द्वारा काम पर रखा जायेगा. वहीं राजकुमार सिंह की मौत पर श्रमिक संघ के अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने शोक प्रकट किया. उन्होने कहा कि पिछले चार माह से राजकुमार सिंह को मजदूरी नहीं मिल रही थी. उन्होंने वन विभाग से ट्रैकर गार्ड के आश्रितों को पांच लाख रूपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :राजधानी">https://lagatar.in/rajdhani-ranchi-honored-with-best-performer-city-award/">राजधानी

रांची बेस्ट परफॉर्मर सिटी अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही