Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो की मौत, परिजनों ने एनएच जाम किया

Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में रविवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की डोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुलदीप उरांव औरदिलीप उरांव के रूप में हुई है. दोनों चचेरे भाई थे. घटना के बाद सोमवार को परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ मुख्य पथ जाम कर दिया. परिजन ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित हैं. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे मे रखा है. ट्रैक्टर पर कोयला लोड है. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-deputy-commissioner-madhavi-mishra-and-sp-piyush-pandey-voted/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडेय ने किया मतदान)

दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे थे दोनों भाई

बालूमाथ मुख्य पथ जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया था. घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों युवक अपने एक दोस्त को देर शाम बालूमाथ छोड़ कर बाइक से गणेशपुर लौट रहे थे. इसी दौरान गणेशपुर के चमरेंगा ग्राम के पास दोनों एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण प्रयाग यादव ने दोनों को बेहोशी की हालत में अपने निजी वाहन से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : होलाष्टक">https://lagatar.in/holashtak-starts-from-today-do-not-forget-to-do-auspicious-or-auspicious-work-for-8-days/">होलाष्टक

आज से शुरू, 8 दिनों तक मांगलिक कार्य करने की मनाही, ये 5 राशि वाले रहें सावधान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही