Search

 
 
 

लातेहार : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का, 3 युवक घायल

 
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के मंधनियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बरवईया ग्राम की ओर से ट्रैक्टर आ रहा था. विपरित दिशा से आ रहे दो बाइकों पर सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मंटू मिस्त्री, प्रेम कुमार रजक और रितेश विश्वकर्मा शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से तीनों घायल युवकों को तुंबागढ़ा अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. ट्रैक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-heart-operation-of-two-year-old-kaushik-patar-will-be-done-on-the-initiative-of-former-mla-kunal-shadangi/">जमशेदपुर

: पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की पहल पर होगा दो वर्षीय कौशिक पातर के हार्ट के ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही