Search

 
 
 

लातेहारः महुआडांड़ में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

घटना नेतरहाट व महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बार्डर मे घटी थी. इस कारण बार्डर को लेकर मामला फंसा रहा.
 

Latehar : महुआडांड़ अनुमंडल की दुरूप पंचायत के मौनाडीह मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में पुरानडीह निवासी ट्रैक्टर चालक रौशन बृजिया गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स, रांचा रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में गुमला जिले के डुमरी के पास उसकी मौत हो गयी. शव वापस महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना नेतरहाट व महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बार्डर मे घटी थी. इस कारण बार्डर को लेकर मामला फंसा रहा.

युवक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह 11 बजें तक पड़ा रहा. शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिवार के लोग परेशान रहे. हालांकि महुआडांड़ थाना पुलिस ने शव का पंचनामा किया था. आदिम जनजातीय चालक की मां अत्यंत गरीब है. उसके पास पैसे भी नहीं थे. सीएचसी प्रभारी डॉ अमित खलखो ने एंबुलेंस की व्यमवस्थान कर शव को लातेहार भेजवाया. मृतक के संबंधी ने बताया कि एंबुलेंस में दो हजार रुपए का तेल डाला गया तब चालक शव लेकर लातेहार गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही