Search

 
 
 

लातेहार: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

 
Latehar: बालूमाथ वन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किये. मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर निकलने वाले हैं. जिसके आधार पर एक टीम गठित की गयी. टीम ने बालूमाथ मुरपा मार्ग पर झारखंड ढाबा के पास छापेमारी की. टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त कर लिया. वहीं दूसरी छापेमारी थाना क्षेत्र के गडगोमा में की. वहां से भी दो ट्रैक्टर जब्त किया. ट्रैक्टर को जब्त कर टीम बालूमाथ वन विभाग कार्यालय पहुंची. टीम ने जब्त वाहनों पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और मामले की छानबीन में जुट गयी. इस छापेमारी अभियान के दौरान ट्रैक्टर चालक वन विभाग के कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा. फिलहाल वन विभाग ट्रैक्टर मालिकों का नाम पता करने में लगी है. इसे भी पढ़ें–  RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही