Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से आवागमन बाधित, अनियंत्रित होकर गिर रहे वाहन चालक

Latehar: लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के सड़कों पर गृह निर्माण की सामग्रियां गिरा कर रखने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं. शुक्रवार की सुबह ओम प्रकाश अग्रवाल के घर के सामने बालू गिरे रहने से एक महिला स्कूटी सवार का असंतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गयी. हालांकि उसे इस दुर्घटना में अधिक चोट नहीं आयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यहां छह-सात छोटी, बड़ी दुर्घटनाये हो चुकी है. बता दें कि मजिस्द रोड में कई जगहों पर अपना मकान बनाने के लिये लोगों ने रेत, गिट्टी, ईंट, लोहा सड़कों पर ही गिरा दिया है. शहर के गुरूद्वारा रोड पर महीनों से बालू व छड़ गिरा हुआ है. वाहन चालकों ने इस रास्ते का इस्तेमाल अब बंद कर दिया है. दुपहिया वाहन तो किसी प्रकार गुजर जाते हैं लेकिन चार पहिया वाहन इस रास्ते से गुजर नहीं पाते हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी से इस दिशा में पहल करने व नगरपालिका अधिनियमों के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-women-wished-for-long-life-of-husband-by-worshiping-under-banyan-tree/">तांतनगर

: महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे पूजा कर पति की आयु लंबी की कामना की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही