Search

 
 
 

लातेहार : किस वर्ग के बच्चों को कैसे पढ़ाना है प्रशिक्षुओं ने सीखे गुर

 
Latehar : शहर के राजकीय मध्य विद्यालय आश्रम में आयोजित एफएलएन का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण में दूसरे बैच के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ज्योति चौधरी, रॉबर्ट टोपनो, अतुल कुमार, अनूप कुमार, संपर्क फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर जन्मजय कुमार दुबे ने प्रशिक्षुओं को शिक्षकों को वर्ग एक से तीन तक के छात्रों को पढ़ाने के विभिन्न कौशलों की जानकारी दी. प्रशिक्षु शिक्षकों में सुधा देवी, उमेश राम, सुरेश राम, धर्मेंद्र उरांव, राजाराम सिंह, अभिशिखा खाखा, पुष्प मिंज, पूर्णिमा पांडेय, हेलेना कुजूर, महेश गुप्ता, दिलीप प्रसाद, नीतू देवी व राम नरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे. बीपीओ सुबोध कुमार चंदेल ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी लातेहार के निर्देश पर बीते छह फरवरी से आगामी 27 फरवरी तक विभिन्न बैचो में 40-40 शिक्षकों को चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अगले बैच का प्रशिक्षण आगामी 15 फरवरी से चलेगा. इसे भी पढ़ें : जिंदा">https://lagatar.in/ltte-chief-prabhakaran-is-alive-claims-former-congress-leader-nedumaran/">जिंदा

है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही