Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Latehar: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन-तेलहन योजना के तहत समेकित कृषि प्रणाली विषय पर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. संयुक्त जिला कृषि कार्यालय के सभागार में इसका आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. दिवेश कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने को कहा. उन्होंने अन्य किसानों को भी आधुनिक व उन्नत खेती का लाभ लेने की बात कही. मौके पर बलबीर सिंह, जिला परामर्शी सविता उरांव, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सपना कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक विनय कुमार तोमर के अलावा एग्री क्लिनीक व लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड के किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-excise-department-raids-against-illegal-liquor-trade-five-arrested/">रांची

: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही