Search

 
 
 

लातेहार : कृमि मुक्ति दिवस को लेकर प्रशिक्षण संपन्न

 
Balumath (Latehar): आगामी 19 अप्रैल को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा. इसे लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान कृमि मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया गया. प्रशिक्षक ने कहा कि कृमि निवारण के लिए सरकार के स्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है. मरीज की पहचान से लेकर उपचार तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका से कृमि मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सकता है. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण समेत प्रखंड कार्यालय से संबंधित अनेक कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -भ्रामक">https://lagatar.in/misleading-advertisement-case-baba-ramdev-told-the-supreme-court-we-are-ready-to-apologize-to-the-public-hearing-again-on-23rd/">भ्रामक

विज्ञापन मामला : बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, हम जनता से माफी मांगने को तैयार… 23 को फिर सुनवाई…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही