Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आदिवासी उत्थान कमेटी ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट

Latehar : आदिवासी उत्थान कमिटी की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट जिला खेल स्टेडियम में कराया जा रहा है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीडीओ मेघनाथ उरांव खिलाडि़यों से परिचय लेने के बाद फुटबॉल में कीक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. बीडीओ ने कहा खेल न सिर्फ हमारे जीवन का मुख्य अंग है बल्कि यह आजीविका का भी साधन बनता जा रहा है. आज छोटे शहर एवं कस्बों से अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं. फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच कोटारी और पोचरा के बीच खेला गया. जिसमें पोचरा की टीम ने कोटारी को हराया. दूसरे मैच में सयानी बारी ने पेशरार, तीसरे मैच में चंदनडीह ने कोटाम तथा चौथे मैच में कुरमी टोला ने उदयपुरा को हरा दिया. मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव, जेएमएम के जिला सचिव समशूल होदा, मुखिया प्रवेश उरांव, सुनीता कुमारी, संजय उरांव, अनिता देवी, अमित कुमार बारला, सुरेंद्र भगत, पूर्व मुखिया गुंजर उरांव, बाबुलाल उरांव, विनोद उरांव समेत आदिवासी उत्थान कमिटी के कई सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-villagers-gave-a-grand-welcome-to-bajrangi/">कोडरमा

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बजरंगी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही