Search

 
 
 

लातेहार : बारह पड़हा सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासी

 
आदिवासियों की अपनी संवैधानिक व्यवस्था है पड़हा : भगत Chandwa, Latehar: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के जोबिया गांव में बारह पड़हा सम्मेलन हुआ. पारंपरिक पूजा स्थल में पड़हा राजा चंद्रदेव उरांव के नेतृत्व में यह संपन्न हुआ. मंच संचालन का कार्य विकास कुमार भगत और कौलेश्वर राम ने किया. मौके पर अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ कुड़ुख भाषा में गाये गये भजन से किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए लाल गंगाधर भगत ने कहा कि पड़हा आदिवासियों की अपनी संवैधानिक पारंपरिक स्वशासन की व्यवस्था है. इस व्यवस्था से पूर्व में आदिवासियों का स्वशासन व नियंत्रण होता था, जिसे भारत के संविधान में भी स्थान प्राप्त है. सम्मेलन को जिला पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव, जिला धर्म अगुवा तेतर उरांव, राजी पड़हा प्रार्थना सभा युवा संघ भारत के अनुज उरांव समेत अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर गंदरू उरांव, ग्राम प्रधान नगर भुनेश्वर गंझू व अनिता देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गांडेय">https://lagatar.in/gandeys-victory-will-not-be-ours-guruji-hemant-and-you-will-win-kalpana-soren/">गांडेय

की जीत हमारी नहीं, गुरूजी, हेमंत और आपकी जीत होगी : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही