Search

 
 
 

लातेहार : आचार्य धमेंद्र महाराज को दी गयी श्रद्धांजलि

 
Latehar :   श्रीपंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के निधन पर शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में एक शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर दो मिनट का मौन एवं पुष्पाजंलि कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए कामना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार महलका ने की. श्री महलका ने कहा कि स्वामी धर्मेंद्र महाराज का पूरा जीवन समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित रहा. आरएसएस के जिला संघ चालक अधिवक्ता राजमणी प्रसाद ने कहा कि आचार्य जी का श्रीराम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका रही थी. समाजसेवी भुनेश्वर प्रसाद साहु व प्रेमचंद दास ने बताया कि आचार्य धमेंद्र अपने एक प्रवास के दौरान लातेहार आये थे. उनका सादगीपूर्ण जीवन एवं उच्च कोटि के विचारों ने लोगों को खूब प्रभावित किया था. भाजपा नेता राजधानी प्रसाद यादव, हिंदू जागरण मंच के जिला महासचिव विनय कांत पांडेय व भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आचार्य धमेंद्र जी ने सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है. उनका जीवन हम सबों के लिए अनुकरणीय है. कार्यक्रम में संघ के सह सचांलक अनिल कुमार ठाकुर, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रमोद सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश कुमार, प्रमोद प्रसाद, बबन मांझी, नंदलाल प्रसाद, राजन तिवारी, नागमणि, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश पाठक, मदन पासवान व नीतू सागर उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें– [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही