Search

 
 
 

लातेहारः मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में पुलवामा आतंकी हमले मे शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी.
 

Latehar : लातेहार के जिला स्टेृडियम के पास स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में पुलवामा आतंकी हमले मे शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. विद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रख अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. प्राचार्य  तृप्ति भारती ने छात्र-छात्राओ को पुलवामा आंतंकी हमले के बारे में बताया. कहा कि हमले के सात वर्ष पूरे हो चुके हैं.  


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे. उस दिन 2500 जवानों को लेकर बसों का काफिला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था. तभी आतंकियों ने विस्फोेटकों से भरी एक कार उनके काफिले में घुसाकर आत्मआघाती हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों ने अपना सर्वोच्च‍ बलिदान दिया था. आज पूरा देश इसे ब्लै क डे के रूप में मना रहा है और उन वीर जवानो के अदम्या साहस व कुबार्नी को याद कर रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही