Search

 
 
 

लातेहार : चंदवा-लोहरदगा पथ पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग केबिन में फंसे

लातेहार जिले के चंदवा-लोहरदगा पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में आज रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लोहे का चदरा लदा ट्रक (ओबी 23 जे 7662) अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
 

Latehar   : लातेहार जिले के चंदवा-लोहरदगा पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में आज रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार लोहे का चदरा लदा ट्रक (ओबी 23 जे 7662) अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

 


इस दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग केबिन में फंस गये. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

 


समाचार लिखे जाने तक दो लोगों को केबिन से निकला जा चुका था. उनके पैरों में गंभीर चोटें हैं. एक व्यक्ति को गैस कटर से केबिन को काटकर निकलने का प्रयास किया जा रहा था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही