Search

 
 
 

लातेहार : मवेशी लदा ट्रक पकड़ाया, एक तस्कर गिरफ्तार

 
Latehar : गुरुवार की देर रात शहर के जुबली चौक में देर रात्रि मवेशी लदे एक ट्रक (जेएच 01एफबी-8451) को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था. इसमें 14 मवेशी लदे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना सदर थाना को दी थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद मुर्तजा (चान्हो, रांची) का रहने वाला है. बता दें कि लातेहार शिवरात्रि मेला से पशु लेकर तस्कर बालूमाथ की ओर जा रहे थे. इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गयी. उन्होंने ट्रक को रोक कर इसकी जानकारी थाना को दी. कागजात मांगे जाने पर ट्रक चालक कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद वाहन जब्त कर लिया गया. हालांकि कुछ समय बाद लातेहार मेला से पशु खरीद संबंधित कागजात प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही