Search

 
 
 

लातेहार : ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त होकर पलटा, ड्राइवर का पैर क्षतिग्रस्त, रिम्स रेफर

जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिमरहट गांव के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त गयी और सड़क किनारे बने गार्डवाल के नीचे पलट गयी. इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Latehar :   जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिमरहट गांव के पास शनिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त गयी और सड़क किनारे बने गार्डवाल के नीचे पलट गयी.

 

इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका दाहिना पैर पूरी तरह कुचला गया है और शरीर में भी गंभीर चोटें आई है. ट्रक में सिर्फ ड्राइवर था और गंभीर हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है.

 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों  की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी जानकारी मनिका थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया.

 

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. चिकित्‍सकों ने बताया कि ड्राइवर की स्थिति काफी खराब है.

 

बालूमाथ से डाल्टनगंज की तरफ जा रहा था ट्रक

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक बालूमाथ से डाल्टनगंज की तरफ जा रहा था. ट्रक में लोहे का चदरा लोड था. इसी दौरान सिमरहट गांव के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और  सड़क किनारे बने गार्डवाल के नीचे पलट गयी. हादसा इतना जबरदस्त हुआ था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही