Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तुबेद कोलियरी की पहली खेप चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट पहुंचा

Latehar: डीवीसी तुबेद कोल माइंस से चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में कोयला भेजने का काम शुरू हो गया है. तुबेद कोलियरी से उत्पादित कोयला की पहली रेलवे रैक कुसमही रेलवे साइडिंग से चंद्रपुरा के लिए रवाना किया गया. डीवीसी के ईडी (माइनिंग) जेके मंडिया के नेतृत्व में इसे लोड किया गया.. जेके मंडिया ने कहा कि यह लातेहारवासियों की उपलब्धि है. वर्षों से चिर-प्रतीक्षित इस कोल माइंस के कोयले की उपयोग की शुरुआत डीवीसी की चंद्रपुरा स्थित थर्मल पावर प्लांट से की गयी. उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तुबेद कोल माइंस प्रोडक्शन तेजी से बढ़ रहा है. बरसात को देखते हुए उत्खनन एवं परिवहन कार्य को तेज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :रेल">https://lagatar.in/minister-of-state-for-railways-raosaheb-will-reach-chaibasa-on-june-14-on-a-two-day-tour/">रेल

राज्यमंत्री रावसाहेब दो दिवसीय दौरे पर 14 जून को पहुंंचेंगे चाईबासा

मौके पर ये रहे मौजूद

वहीं डीवीसी के मानव संसाधन उप निदेशक रवि प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जेके मंडिया के कार्यकाल में यह पहला रेलवे रैक लोडिंग है. लोडिंग में डीवीसी की एमडीओ के अधिकारियों में बलराम पांडेय, विद्युत बेलथोरिया, हर्मेन्द्र पांडेय, धनंजय सिंह, गोविंद प्रसाद, समेत ड्डवलेक्टो माइनिंग एवं डीवीसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :28">https://lagatar.in/may-28-shameful-day-for-indian-democracy-dignity-and-tradition-were-flouted-supriyo/">28

मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक, मर्यादा और परंपरा की धज्जियां उड़ायी गयी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही