Search

लातेहार : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Latehar: महुआडांड़ थाना में एक महिला ने तीन फरवरी को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. रविवार को पुलिस ने अमीत भगत (30) ग्राम आदर्शनगर, महुआडांड़ और मो. इबरार उर्फ पप्पू (27) ग्राम अहिरपुरवा, बरवाडीह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है. एसडीपीओ राजेश कुजूर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीडि़ता एक फरवरी को मजदूरी कर लौट रही थी. उसी दौरान दो अज्ञात उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठा कर पास के कूरो जंगल ले गये. वहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर तीन फरवरी को थाना कांड संख्या 07/23 भादवि की धारा 376 (डी) दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद एसडीपीओ कुजूर के निर्देश पर थाना प्रभारी आशुतोष यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस ने अमीत भगत व मो. इबरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है. अमीत भगत पर महुआडांड़ और मो. इबरार पर बरवाडीह थाना में कई मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें - दिल्ली-">https://lagatar.in/inauguration-of-the-first-phase-of-delhi-mumbai-expressway-pm-said-this-is-a-picture-of-changing-india/">दिल्ली-

मुंबई एक्सप्रेस वे के फर्स्ट फेज का लोकार्पण, पीएम ने कहा- ये बदलते भारत की है तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp