Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस से एके-47 छीनने के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

 
Latehar: पुलिस से एके-7 छीनने के आरोपियों में से अभिषेक प्रसाद और विपिन प्रसाद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो. अब्दुल नासिर की अदालत में बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपियों के अधिवक्ता सुनील कुमार ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है.. इस मामले मे अन्य सह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-dripping-traffic-jawans-house-waterfall-became-traffic-station/">ग्राउंड

रिपोर्ट : टपक रहा ट्रैफिक जवानों का आशियाना, झरना बना यातायात थाना

पुलिस अवर निरीक्षक से एके-47 छीनने की हुई थी कोशिश

बता दें कि तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर कुसमही साइडिंग जा रही हाइवा को मुरुप गांव में आरोपियों ने रोककर क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना की सूचना के बाद लातेहार थाना पुलिस मुरुप ग्राम पहुंची थी. उक्त आरोपियों पर पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह से एके- 47 रायफल छीनने का प्रयास करने का आरोप लगा था. तब यह मामला काफी चर्चित हुआ था. आरोपियों की ओर से प्रभा देवी ने भी ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमे पुलिस, कोलियरी कर्मियों व कोलियरी के गुंडों पर नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-and-dfo-held-a-meeting-with-panchayat-representatives-on-the-issue-of-wild-elephants/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों के मसले पर विधायक और डीएफओ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही