Search

लातेहार : ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Ashish Tagore Latehar:  सोमवार दोपहर शहर में ह्दयविदारक सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े दो सगे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर घर की महिलायें बेसुध हो गयी. परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर एनएच-75 जाम कर दिया. वहीं स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया. शहर के माको मोड़ के महेंद्रा शो रूम के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र के हेसला ग्राम निवासी संतोष प्रसाद (42) और उसका बड़ा भाई जुगल प्रसाद (44) मोटरसाइकिल से आ रहे थे. वे करकट गांव में अपने मकान का किराया वसूलने गये थे. वहां से वे लौट रहे थे. इसी दौरान मेदिनीनगर की ओर से रांची जा रहा ट्रक (यूपी-25-सीटी-4283) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक दोनों भाईयों को घसीटते हुए तकरीबन 10 मीटर आगे तक ले गया. इसमें एक भाई का शरीर कमर से दो हिस्सों में बंट गया. दोनो भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दोनो भाई लातेहार शहर के करकट गांव में खस्सी का मांस बेचने का व्यवसाय करते थे. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/mauke-par-vidhayak-_169-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-zonal-ig-and-dig-hold-meeting-with-sp-dsp/">लोकसभा

चुनाव: जोनल आईजी और डीआईजी ने एसपी, डीएसपी के साथ की बैठक

परिजनों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद मृतक भाइयों के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर एनएच-75 जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यात्री बसों का परिचालन भाया राजहार व गांधी कॉलेज से होकर कराया गया. घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था. महिलायें दहाड़े मार कर रो रही थी. मृतक का एक पुत्र तो शव देख कर बेहाश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-gave-gift-to-jharkhand-laid-foundation-stone-and-inaugurated-eight-road-projects-at-a-cost-of-rs-1717-19-crore/">पीएम

ने दी झारखंड को सौगात, 1717.19 करोड़ की लागत से आठ सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp