Ashish Tagore Latehar: पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में निक्की यादव उर्फ आकाश यादव उर्फ गंगा उर्फ मुखिया उर्फ विकेश (पिता स्व. मुरारी यादव, डुरुआ, लातेहार) व दीपक उरांव (पिता धर्मेंद्र उरांव, इचाबार,लातेहार) का नाम शामिल है. उनके पास से 7.67 एमएम का एक लोडेड देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम की छह गोलियां, 8 एमएम के पांच गोलियां, 8 एमएम का दो खोखा, 7.65 एमएम का दो मैगजीन, 7100 रुपए नगद, एक मोटरसाइकिल व चार मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड">https://lagatar.in/land-jihad-will-not-work-in-uttarakhand-more-than-1000-places-have-been-identified-pushkar-singh-dhami/">उत्तराखंड
में भूमि जिहाद नहीं चलेगा, 1000 से भी ज्यादा स्थान चिह्नित : पुष्कर सिंह धामी
: गुड फ्राइडे पर ख्रीस्त राजा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित, निकाली गई क्रूस यात्रा
में भूमि जिहाद नहीं चलेगा, 1000 से भी ज्यादा स्थान चिह्नित : पुष्कर सिंह धामी
एसआइटी टीम गठित की गई थी
एसपी अंजन ने बताया कि लातेहार जिले में गैंगेस्टर अमन साहू, सुजीत सिन्हा, अमन श्रीवास्तव गैंग अपने-अपने सहयोगी के ठेकेदार, कोयला व अन्य व्यवसायियों को धमकी दे कर रंगदारी वसूली का कार्य करते हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. टीम के सदस्यों ने पतकी जंगल के नीलांबर-पीतांबर स्मारक के पास से इन दोनो को गिरफ्तार किया. सूचना मिली थी कि ये दोनो अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इक्ठ्ठा हुए हैं. एसपी ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू, हरि तिवारी, सुजीत सिन्हा, युगेश्वर महतो व आशीष साव जेल से ही अपने गिरोह का संचालन कर रहे हैं.उग्रवादियों से मिलकर अमन साहू गिरोह करता है काम
गिरफ्तार निक्की यादव व संदीप उरांव गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के लिए लातेहार व चतरा जिले में कार्य करता था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने बताया कि अमन साहू गिरोह उग्रवादी संगठन टीएसपीएस के बिराज जी व डब्ल्यू यादव के साथ मिल कर काम कर रहा है. टीएसपीसी के सब कमांडर विराज जी के कहने पर बरवाडीह के एकलव्य विद्यालय परिसर में गोलीबारी की घटना की गयी थी. लातेहार, मनिका व बालूमाथ में भी आगजनी व फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-special-prayer-meeting-organized-at-christ-raja-church-on-good-friday-procession-taken-out/">चक्रधरपुर: गुड फ्राइडे पर ख्रीस्त राजा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित, निकाली गई क्रूस यात्रा
Leave a Comment