Search

 
 
 

लातेहार : दो दिवसीय छात्र-शिक्षक संवाद 21 से

 
Latehar : शहर के बनवारी साहु कॉलेज में आगामी 21 सितंबर से दो दिवसीय छात्र-शिक्षक संवाद का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने दी. श्री तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को अपराह्न 12 बजे से हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अर्थशास्त्र, भूगोल, वाणिज्य, दर्शनशास्त्र व मनोविज्ञान विषय पर संवाद आयोजित किया जायेगा. जबकि 22 सितंबर को अपराह्न 12 बजे से इतिहास, राजनीति शास्त्र व विज्ञान विषय पर संवाद आयोजित किया जायेगा. प्राचार्य ने इस दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील छात्रों से की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से न सिर्फ मनोबल बढ़ता है, वरन आत्म मूल्याकंन का भी अवसर मिलता है. संवाद एक-दूसरे को जानने व समझने का बेहतर अवसर है. उन्होंने कहा कि छात्रों को महाविद्यालय के हर एक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : विजय">https://lagatar.in/vijay-hansda-said-in-court-mungeri-yadav-ashok-threatened-then-gave-statement-to-ed-under-pressure/">विजय

हांसदा ने कोर्ट में कहा – मुंगेरी यादव और अशोक ने धमकी दी, तब दबाव में दे दिया ईडी को बयान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही