Search

लातेहार : वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची समेत दो की मौत, 7 लोग झुलसे

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों में हुये व्रजपात की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं वज्रपात की चपेट में आने से सात लोग झुलस गये. सदर प्रखंड के सबानो गांव में विश्वनाथ भगत के खेत में ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी. कुछ बच्चे भी वहां थे. इसी दौरान वहां वज्रपात हुई. जबकि बारिश भी नहीं हो रही थी. इस वज्रपात की चपेट में एक बच्ची कुमकुम कुमारी (10) आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि वहां ग्रामीण विश्वनाथ भगत, बिफई भगत, परमीत कुमार, प्रियांशु कुमारी व फुकली कुमारी समेत ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आ जाने से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने घायलों का इलाज किया. विश्वनाथ भगत और बिफई भगत की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. जबकि डेमू पंचायत के कोदाग गांव हुये वज्रपात में मंगल देव उरांव की मौत हो गई. मंगल देव उरांव अपने खेत में काम कर रहा था. मुखिया गोपाल सिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें : टाइटन">https://lagatar.in/there-was-a-devastating-explosion-in-the-titan-submarine-the-expert-pointed-to-the-reasons/">टाइटन

पनडुब्बी में हुआ था विनाशकारी विस्फोट, विशेषज्ञ ने कारणों की ओर इशारा किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp