Search

 
 
 

लातेहार : बालूमाथ में सड़क दुर्घटना में दो घायल

 

Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-शेरेगड़ा मार्ग पर बुकरू गांव के समीप गुरुवार को शेरेगड़ा बाजार के पास दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार घायल हो गया. बताया जाता है कि बुकरू गांव निवासी देयान यादव (29) पिता रामेश्वर यादव अपने बाइक में सवार होकर शेरेगड़ा बाजार से कुछ सामान खरीद कर अपने घर वापस बुकरू जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसे अपने चपेट में ले लिया. वह बाइक से गिरकर घायल हो गया. उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक इलाज किया. वहीं दूसरी एक घटना में थाना क्षेत्र के सीसीएल के मगध-संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित मगध कोलयरी परिसर में गुरुवार को अपने ही ट्रक वाहन के डाले से अनियंत्रित होकर गिरकर ट्रक चालक घायल हो गया. डोभी, बिहार निवासी ट्रक वाहन चालक नसीम खान (52) अपने वाहन के डाले में चढ़ कर कुछ कार्य कर रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह डाले से नीचे गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से घायल चालक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉ प्रकाश बड़ाइक द्वारा उपचार किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही