Search

 
 
 

लातेहारः सड़क दुर्घटना में दो घायल, रिम्स रेफर

पिंडारकोम निवासी सुभाष यादव (50) पिता जीतन यादव, मोटरसाइकिल में सवार होकर बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्यूशन पढ़कर पैदल घर लौट रहे उसी गांव के नीकु यादव (16 वर्ष) पिता दिलेश्वर यादव को उन्होंने टक्कर मार दी.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर पिंडारकोम के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडारकोम निवासी सुभाष यादव (50) पिता जीतन यादव, मोटरसाइकिल में सवार होकर बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्यूशन पढ़कर पैदल घर लौट रहे उसी गांव के नीकु यादव (16 वर्ष) पिता दिलेश्वर यादव को उन्होंने टक्कर मार दी.


 टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया. डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही