Search

 
 
 

लातेहार: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

 
Latehar: नेतरहाट-महुआडांड़ रोड पर शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना चोरमुंडा स्कूल के पास तीखा मोड़ के पास हुई. इसमें दो लोग घायल हो गये. मृतकों की पहचान रंजन उपाध्याय और सचिन कुमार के रूप में हुई है. वहीं कार में सवार आकाश कुमार और हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार नेतरहाट की ओर से जा रही कार की एक पिकअप वैन से सीधी टक्कर हो गयी. इसमें घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
बताया जाता है कि घायलों को जल्द ही महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अमीत खलखो ने दोनों का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर नेतरहाट थाना प्रभारी सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का शव कार में फंसा रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया. कार में सवार सभी युवक पलामू के बताये जा रहे हैं. सभी मेदिनीनगर से महुआडांड़ होते हुए नेतरहाट जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही