Search

 
 
 

बिश्रामपुर को शिक्षित व विकसित बनाना हमारा संकल्प : रामाशीष यादव

 
  • युवा भाजपा नेता ने बिश्रामपुर विस क्षेत्र में प्रबुद्धजनों व समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
  •  क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा 
  • बिश्रामपुर को शिक्षित व विकसित बनाना हमारा संकल्प : रामाशीष यादव
UntariRoad (Palamu) :  युवा भाजपा नेता रामाशीष यादव ने गुरुवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों प्रबुद्धजनों व समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में क्षेत्र के विकास, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक कल्याण और जनसमस्याओं पर विशेष रूप चर्चा की गयी. इस दौरान लोगों ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया और वर्तमान जनप्रतिनिधि के चुप रहने पर रोष प्रकट किया. बैठक में मौजूद लोगों ने बारी-बारी से अपनी अपनी समस्याओं पर प्रकाश डाला. वही समस्यायों के समाधान के लिए अपना बहुमूल्य सुझाव भी दिया. रामाशीष यादव ने सभी समस्याओं पर गहंतापूर्वक विचार किया और समाधान के लिए योजना तैयार की.

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरुरत

रामाशीष यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो जाये तो इंटर में पढ़ने वाला छात्र-छात्राएं भी अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए तैयार योजनाओं को भी लोगों के सामने पेश किया. कहा कि क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए बड़े-बड़े वादे नहीं बल्कि दूर दृष्टि, परियोजनाओं की पूरी प्लानिंग सहित युवा सोच व शक्ति की जरुरत होती है.

क्षेत्र में चल रहे धीमे विकास कार्यों पर चिंता जाहिर की

बैठक में शामिल समाज के प्रबुद्ध लोगों ने क्षेत्र में चल रहे धीमे विकास कार्यों पर चिंता जाहिर की है. स्थानीय निवासीयों ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कोई मॉडल तैयार नहीं किया जा रहा है. कार्य के नाम पर सिर्फ खनपूर्ति की जा रही है. बिना नीति तैयार किये किसी भी कार्य को अंजाम दिया जा रहा, जिसका खामियाजा सभी समाज के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. लोगों ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया. कहा कि अब बदलाव की बारी है और युवा शक्ति को बिश्रामपुर विधानसभा की बागडोर देने की पूरी तैयारी है. बैठक में मुख्य रूप से सुदामा यादव, विश्वनाथ यादव, अनिल यादव, श्यामराज यादव, सुग्रीव यादव, संजय यादव, दामोदर यादव, बैद्यनाथ यादव, रघुवीर यादव, गणेश यादव, नरेश यादव, उदेश चौधरी, दशरथ साव, बैद्यनाथ राम, असरेश पॉल, शिवनाथ चौधरी, सीताराम साव, मनोज चौधरी, राजेश पाल, परशु राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही