Search

 
 
 

लातेहार : 24 घंटे के अंदर ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

 
टोरी जंक्शन और चेटर स्टेशन पर हुआ हादसा, एक की शिनाख्त नहीं Chandwa, Latehar: बरकाकाना-बरवाडीह सीआईसी सेक्शन पर बीते 24 घंटे में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना शुक्रवार की रात टोरी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर घटी. एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रहा था तभी मालगाड़ी चलने लगी. पहिये के नीचे आ जाने से युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया. आरपीएफ के जवानों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अरुण कुमार साव (थाना टोली, चंदवा) के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-protestors-blocked-the-train-operation-halted-for-15-minutes/">लातेहार

: आंदोलनकारियों ने किया ट्रेन का चक्का जाम, 15 मिनट तक परिचालन ठप

ओवरब्रिज नहीं होने से परेशानी

वहीं दूसरी घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. इसी रेलखंड पर चेटर रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 196/19-21 के समीप रेलवे लाइन से एक शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त नही हो सकी है. शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. इसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष बताई जा रही है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं. बताते चलें कि एनएच 22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर टोरी जंक्शन के समपार फ्लाई ओवरब्रिज (आरओबी) और टोरी जंक्शन मे फुट ओवर ब्रिज नहीं बनने से आये दिन ट्रेन से कटकर लोगों की मौत हो रही है. जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार आवाज उठाने के बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. इससे रेलवे प्रशासन व एनएचएआई के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-execution-of-2469-cases-in-lok-adalat/">साहिबगंज

: लोक अदालत में 2469 वादों का निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही