Search

 
 
 

लातेहार : राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

 
Ashish Tagore Latehar:  पुलिस ने सड़क पर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लूट की नीयत से कई हथियार घर में छुपा कर रखे गये हैं. इस सूचना की सत्यापन के बाद बरवाडीह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी वेंकटेस प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के बगई टोला में प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. छापामारी में पप्पू कुमार सिंह (23) सिंह पिता सरजू सिंह ग्राम गाड़ी (बगई टोला) के घर से तीन भरठुआ बंदूक बरामद किया गया. जबकि सोनल सिंह उर्फ बसंत सिंह (22) के घर से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-ajsu-leaders-paid-tribute-to-binod-babu-by-wearing-shoes-people-in-anger/">धनबाद

: भाजपा-आजसू नेताओं ने जूता पहन बिनोद बाबू को दी श्रद्धांजलि, लोगों में उबाल

डालटेनगंज-महुआडांड मुख्य पथ पर करते थे लूटपाट

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी हथियार का भय दिखा कर डालटेनगंज- महुआडांड़ मुख्य पथ पर राहगीरों से लूटपाट करते थे. गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे छिपादोहर थाना क्षेत्र के लाभर से केड़ जाने वाले मार्ग, बरवाडीह के केचकी संगम मार्ग व केचकी-दुबियाखाड़ जाने वाले मार्ग पर हथियारों के बल पर लूटपाट व छिनतई को अंजाम देते थे. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. एसपी ने बताया कि इस गिरोह में चार लोग हैं. जिनमें दो गिरफ्तार हो चुके हैं. शीघ्र ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. छापामारी में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, रितेश कुमार राव, विकाशेंदु त्रिपाठी व राजेश कुमार के अलावा छिपादोहर थाना के रिजर्व गार्ड व आईआरबी -1 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-mamta-bhuiya-launched-public-relations-campaign-constituent-parties-also-put-in-their-strength/">पलामू

: ममता भुइया ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घटक दलों ने भी झोंकी ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही